सीवान, मार्च 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। होली, चैत्र नवरात्र, ईद, चैत्र छठ व रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस विशेष तैयारी में जुट गयी है। इसको लेकर सोमवार को शहर स्थित पुलिस केंद्र में दंगा नियंत्रण को लेकर विशेष प्रशिक्षण सह मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह आयोजन एसपी पूरन कुमार झा के निर्देशन में संपन्न हुआ। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को दंगा नियंत्रण से संबंधित आवश्यक रणनीतियों व तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जवानों को आंसू गैस, बॉडी प्रोटेक्टर, दंगा नियंत्रण वाहन सहित अन्य दंगा-निरोधी उपकरणों के प्रभावी उपयोग का अभ्यास कराया गया। साथ ही भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई व आपात स्थिति से निपटने की रणनीति की भी विशेष जानकारी दी गयी। अधिकारियों ने स्पष्ट किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.