शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- थाना परिसर में शुक्रवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह और सीओ अजय कुमार राय ने संयुक्त रूप से की। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने लोगों से होली आपसी भाईचारे के साथ मनाने और अवयस्कों को दोपहिया वाहन से दूर रखने की अपील की। सीओ अजय कुमार राय ने कहा कि पुलिस प्रशासन सतर्क है। बैठक में संजय सिंह, डा. रामनिवास गुप्ता, संदीप गुर्जर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.