कुशीनगर, मार्च 26 -- कुशीनगर। हर साल की भांति अष्टमी और रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। 25 मार्च अष्टमी एवं 26 को रामनवमी मनाई जाएगी। 27 मार्च को जुमा की नमाज अदा की जाएगी। ऐसे में त्योहारों के अवसर पर सतर्कता बरतते हुए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसील/पुलिस चौकीदार 25 से 27 तारीख तक तैनात किए गए हैं।डीएम महेंद्र सिंह के निर्देश पर दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट तथा 38 अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त आकस्मिक परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए रिजर्व में जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं, जो आवश्यकता पड़ने पर तत्काल तैनात किए जाएंगे। सभी मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.