मुरादाबाद, मार्च 12 -- त्योहारों को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी मनोज परमार ने की। तहसील इमाम कारी अब्दुल मुईद ने दो अलविदा जुमा होने की जानकारी देते हुए सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रख कर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की मांग की। बैठक में आगामी त्योहार रमजान, अलविदा जुमा और ईद को लेकर चर्चा की गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने कहा कि त्योहारों को मिलजुल कर मनाएं और किसी भी तरह की नई परंपरा शुरू न करें। संचालन कर रहे अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि शरीफ भारती ने कहा कि पाक रमजान का महीना इबादत और सब्र का महीना होता है। सफाई, स्ट्रीट लाइट और बिजली व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर विद्युत विभाग की मौजूदगी जरूरी होती है । व्यापारियों ने ई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.