नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता रामलीला, दुर्गा पूजा सहित त्योहारों एवं आयोजनों के लिए टाटा पावर-डीडीएल 24 घंटे के भीतर अस्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए आयोजकों को नजदीकी डिवीजन कार्यालय के ग्राहक सेवा केन्द्र पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। उनके लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।कंपनी के अनुसार, आवेदन और डिमांड नोट जमा होने के बाद मीटर उपलब्ध कराकर कनेक्शन जारी किया जाएगा। आयोजनों को देखते हुए जोनल कार्यालयों में पर्याप्त मीटरों की व्यवस्था की गई है। गौरतलब है कि बड़े धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा के लिए टाटा पावर-डीडीएल की टीमें आयोजन स्थलों पर बिजली के खंभों, स्ट्रीट लाइट, टावर, तारों, सब-स्टेशन और फीडर आदि की नियमित जांच कर रही हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली में शादी, त्योहारों के ...