सिद्धार्थ, जनवरी 31 -- बांसी। आगामी पर्व व त्योहार को लेकर अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी ने नगर पालिका कार्यालय में सफाई प्रभारियों और पथ प्रकाश प्रभारी के साथ बैठक कर नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शब ए बारात महाशिवरात्रि, पवित्र रमजान के मद्देनजर पथ प्रकाश और सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया जाय। नगर की कब्रगाहों में जाने वाली सड़क व रास्ते की साफ सफाई दुरुस्त कर किया जाय और जिस पोल पर स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही है। उसे ठीक कर दिया जाए। बैठक में तकनीकी सहायक अब्दुल करीम, सफाई प्रभारी राजेश वर्मा, राजकुमार पांडेय, रामचरण यादव, राजू बाल्मीकि, राघवेंद्र द्विवेदी, सादाब आलम, इशरत जमील, सुधीर कुमार, संजय, लक्ष्मीकांत, रहीम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...