रांची, सितम्बर 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दुर्गा पूजा, दशहरा, छठ एवं आने वाले अन्य त्योहारों को ध्यान में रखते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने सभी नगर निकायों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि त्योहारों के दौरान बेहतर नागरिक सेवाओं की व्यवस्था हो। इसमें स्ट्रीट लाइट, बेहतर यातायात व्यवस्था, फर्स्ट एड, अग्निशमन जैसे सुविधाएं शामिल हैं। प्रधान सचिव ने यह भी निर्देश दिया है कि त्योहारों के दौरान स्वच्छता अभियान चलाया जाए। सभी वार्डों, बाजारों, पंडाल क्षेत्रों, नदी तटों, तालाबों एवं घाटों की विशेष सफाई कराई जाए। कचरे का समय पर उठाव सुनिश्चित हो। भीड़ एवं व्यस्त स्थानों पर अतिरिक्त डस्टबिन एवं कंटेनर उपलब्ध हों, जिससे कचरा बाहर नहीं फैले। रात में निरंतर सफाई व्यवस्था के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.