रांची, मार्च 19 -- खूंटी, संवाददाता। रामनवमी, सरहुल एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को नगर भवन स्थित सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी आर. रॉनिटा एवं पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टुटी, उपाध्यक्ष शशांक शेखर, वार्ड पार्षद, शांति समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी और अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं थानों में आयोजित शांति समिति बैठकों की समीक्षा की गई। मौके पर प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान असामाजिक तत्वों पर...