उन्नाव, मार्च 11 -- उन्नाव। डीएम गौरांग राठी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में चंद्र दर्शन के अनुसार 21 मार्च को ईद उल फितर, 13 मार्च को अलविदा की नमाज, नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च को रामनवमी के पर्व को शांति एवं शौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराने के बैठक हुई। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश की उपस्थिति में वैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी त्योहार सकुशल संपन्न कराए जाएं किसी भी स्तर पर त्योहारों पर लापरवाही ना हो। कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर साफ सफाई कराई जाए। कहा कोई भी मीट की दुकान खुले में नहीं रहनी चाहिए मीट को ढक कर रखा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.