प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। आगामी त्योहारों और प्रतियोगी परीक्षाओं को देखते हुए प्रयागराज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 9 मार्च से 16 अप्रैल तक धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा ने इस संबंध में 51 बिंदुओं की विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। साथ ही आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस अवधि में कई प्रमुख धार्मिक पर्व और बड़े आयोजन होने वाले हैं। इनमें 13 मार्च को अलविदा जुमे की नमाज, 20 या 21 मार्च को ईद, 19 से 27 मार्च तक चैत्र नवरात्र, 27 मार्च को रामनवमी, 31 मार्च को महावीर जयंती, दो अप्रैल को हनुमान जयंती और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती शामिल हैं। इसके अलावा 14 व 15 मार्च को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा सह...