नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- दिवाली से पहले सोने और चांदी की खरीदारी करना चाहते हैं तो ये खबर आपको थोड़ी राहत दे सकती है। दरअसल, सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में चांदी करीब 4 पर्सेंट टूट गया है। चांदी में बड़ी गिरावट के कारण दिसंबर डिलीवरी कॉन्ट्रैक्ट 8,593 रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर 2,00,575 रुपये पर आ गया। यह करीब आठ महीनों का सबसे निचला स्तर है। चांदी 31 दिसंबर, 2025 के 2.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से अब तक 31,500 रुपये यानी 13.18 प्रतिशत गिर चुकी है। यह भी पढ़ें- अडानी ग्रुप ने विदेश में बनाई नई कंपनी, क्या है इरादा, समझें यह भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग का आने वाला है नया नोटिफिकेशन? केंद्रीय कर्मचारियों की नजर वहीं, 29 जनवरी को दर्ज 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर...