देवघर, अप्रैल 11 -- जसीडीह प्रतिनिधि पोइला बैसाख की उत्साहपूर्ण शुरुआत के बाद और जमाई षष्ठी जैसे पारिवारिक त्योहार के आगमन के बीच पूर्व रेलवे ने यात्रियों को स्वच्छ और सुखद यात्रा का अनुभव देने के लिए विशेष माहव्यापी स्वच्छता जागरूकता अभियान शुरू करने की घोषणा की है। यह अभियान 15 अप्रैल से 14 मई 2026 तक चलाया जाएगा। पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर के निर्देश पर शुरू हो रहे इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को यात्री अनुभव का अभिन्न हिस्सा बनाना है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर ने कहा कि त्योहारों के इस मौसम में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों से मिलने या छुट्टियां बिताने के लिए यात्रा करते हैं। ऐसे में रेलवे की जिम्मेदारी है कि यात्रियों को साफ-सुथरा, सुरक्षित और आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराया जाए। उन्ह...