संभल, मार्च 1 -- त्योहारों की रौनक के साथ सूखे मेवों के दाम भी आसमान छूने लगे हैं। खासकर चिरौंजी की कीमतों में बीते 10 दिनों में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है। थोक बाजार में चिरौंजी 1800 से 2000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। जबकि फुटकर में यह और महंगी बिक रही है। व्यापारियों का कहना है कि मांग अचानक बढ़ने और सप्लाई सीमित होने के कारण कीमतों में तेजी आई है। होली पर बनने वाली पारंपरिक गुजिया और मिठाइयों में चिरौंजी का खास इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही रमजान माह के चलते भी सूखे मेवों की मांग बढ़ जाती है। सेहरी और इफ्तार में बादाम, काजू, किशमिश और पिस्ता की खपत बढ़ने से बाजार पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है। अंजीर और पिस्ता के दामों में भी उल्लेखनीय तेजी आई है। सिर्फ चिरौंजी ही नहीं, बल्कि बादाम, काजू, अंजीर, किशमिश और पिस्ता की कीमतों में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.