त्योहारी सीजन में मिठाई कारोबारियों को विभागीय जांच से राहत की मांग
रुडकी, सितम्बर 23 -- रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड हलवाई संगठन ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात कर खाद्य सुरक्षा, जीएसटी और त्योहारों के दौरान की जाने वाली जांच और कार्रवाई का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन में कारोबारियों पर काम का दबाव भी बढ़ जाता है। ऐसे समय में अलग-अलग विभागों की जांच और कार्रवाई से अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जांच की प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और कारोबारियों के लिए सुविधाजनक बनाया जाए, ताकि नियमों का पालन भी हो और व्यापार प्रभावित न हो। यह भी पढ़ें- Haldwani News: व्यापारियों ने जीएसटी कार्यालय में किया प्रदर्शन, छापेमारी का विरोध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.