त्योहारी सीजन में महंगाई का झटका, कार-बाइक खरीदना हुआ महंगा
बागपत, अक्टूबर 3 -- बड़ौत। नवरात्र, धनतेरस और दीपावली से पहले वाहन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को महंगाई का झटका लगा है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने कार से लेकर बाइक तक की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। दरसल, कंपनियों की ओर से 20 सितंबर को घोषित नई कीमतें 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो गई हैं। इससे वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को मॉडल और कीमत के अनुसार करीब 5 से 30 हजार रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। त्योहारी सीजन को देखते हुए बाजार में वाहनों की बुकिंग तेज है। नवरात्र, धनतेरस और दीपावली पर वाहन खरीदने को शुभ माना जाता है, जिसके चलते ग्राहक पहले से ही बुकिंग करा रहे हैं। इनमें सीएनजी और पेट्रोल वाहनों की मांग अधिक बताई जा रही है। वाहन कारोबारियों के अनुसार कंपनियों ने अलग-अलग मॉडलों की कीमतों में करीब 5 से 10 फीसदी तक इजाफा किया है。 यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.