त्योहारी सीजन में बढ़ गए उल्टी-दस्त के 15% मरीज, खुशियां मनाने के बजाय लोग अस्पताल पहुंच रहे
कानपुर, नवम्बर 8 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता: त्योहार की मिठास और पकवानों का स्वाद पेट पर भारी पड़ने लगा है। सुबह मिठाई, दोपहर में पूड़ी-कचौड़ी और रात में दावत का दौर पाचन तंत्र बिगाड़ रहा है। खानपान में लापरवाही के चलते लोग त्योहार की खुशियां मनाने के बजाय अस्पताल पहुंच रहे हैं। हैलट और उर्सला में तीन दिन में फूड प्वॉइजनिंग, उल्टी और दस्त के मरीजों में करीब 15 फीसदी इजाफा हुआ है। इनमें लगभग 80 फीसदी मरीज 22 से 40 साल की उम्र के हैं। पहले से बीमार लोगों की परेशानी भी बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, त्योहार के दौरान खानपान का समय और तरीका दोनों बदल जाते हैं। लोग घरों में बने पकवानों के साथ बाजार की मिठाइयों, नमकीन और फास्ट फूड का भी खूब सेवन कर रहे हैं। कई बार भूख न होने के बावजूद स्वाद के चक्कर में लगातार खाते रहते हैं। अधिक मात्रा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.