हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। त्योहारी सीजन में मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं। जनपद में बड़े पैमाने पर दूध निर्मित खाद्य पदार्थों की कानपुर से आवक बढ़ गई है। कुंतलों की तादाद में मावा और पनीर यहां के छोटे-बड़े बाजारों में खपाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें अभी छोटे-मोटे कारोबारियों की दुकानों तक पहुंची हैं। बड़े पैमाने पर दूध-पनीर की सप्लाई करने वालों के सैंपल नहीं हुए हैं। दूसरी सबसे बड़ी समस्या जांच रिपोर्ट की है। अभी तक मंडल में जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। आज लिए गए सैंपलों की जांच प्रदेश की किस लैब में होगी और कितने दिन में रिपोर्ट आएगी, इसके बारे में विभागीय लोगों को भी ठीक से जानकारी नहीं हो पाती है। कुल मिलाकर त्योहार के मौके पर विभाग सक्रिय है ताकि मिलावटखोरी करने वालों में कार्रवाई का भय बना रहे। त्योहारी सीजन में...