त्योहारी सीजन को लेकर परिवहन निगम ने कसी कमर
रुडकी, अक्टूबर 2 -- रुड़की, संवाददाता। रोडवेज बसों में त्योहारी सीजन पर दस अक्तूबर से अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। विशेष परिस्थितियों में अवकाश की अनुमति मुख्यालय स्तर से ही मिल सकेगी। त्योहारी सीजन में रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां जाते हैं। ऐसे में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने और बसों के सुचारू संचालन के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। रोडवेज मुख्यालय की ओर से सभी डिपो कार्यालयों को आदेश जारी कर कहा गया है कि 10 अक्टूबर से त्योहारी और शादी के सीजन के दौरान अधिकारी और कर्मचारी अपने तैनाती स्थल पर उपलब्ध रहें। यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मियों के अवकाश पर तत्काल रोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.