गया, मार्च 24 -- त्योहारी मौसम में बाइकर्स गिरोह सक्रिय हो गए हैं। पुलिस-प्रशासन की सक्रियता और गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र बाइकर्स अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे कहीं भी कभी भी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है, जहां 22 मार्च की सुबह करीब छह बजे सिद्धार्थपुरी रोड नंबर-2 के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले सीआरपीएफ जवान विक्रम कुमार से बदमाशों ने चेन छीन ली। बाइक सवार दो अपराधियों ने उनके गले से करीब 20 ग्राम सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रहीं हैं, जिनमें ज्यादातर मामलों में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में बाइक सवार झपटमार खुलेआम लोगों को निशाना बना रहे हैं। खासकर सुनसान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.