पटना, मार्च 14 -- होली और ईद के अवसर पर बिहार सरकार के स्तर से शुरू की गई विशेष अंतरराज्यीय बस सेवा प्रवासी बिहारियों के लिए मददगार साबित हो रही है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) की ओर से 23 फरवरी से संचालित इन एसी बसों में पिछले 18 दिनों में 43 हजार से अधिक यात्रियों ने सफर किया और औसतन 93 प्रतिशत सीटें फुल रहीं। यह सेवा बिहार से दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के लिए शुरू की गई है। कुल 118 एसी सीटर और स्लीपर बसों का परिचालन किया जा रहा है, जो प्रवासियों को ट्रेनों की भीड़ और महंगे विकल्पों से राहत दे रही है। सबसे लोकप्रिय रूट मुजफ्फरपुर-दिल्ली है। इस रूट पर 17,478 यात्रियों ने सफर किया। यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। वे निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://bsrtc.bihar...