नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार रात को गोरखपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान अयोध्या में हुए विस्फोट को लेकर भी अफसरों से प्रगति जानी। कहा कि घटना की सही से जांच हो। उन्होंने कहा कि त्योहरों में माहौल खराब करने वालों को बख्शा न जाए। उपद्रव कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफसरों को कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हाल ही में हुई घटनाओं में त्वरित कार्रवाई को लेकर बरेली और कानपुर पुलिस की तारीफ की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, दुर्गापूजा, दशहरा, छठ समेत हर पर्व और त्योहार पर शांति बनी रही। ऐसा ही आने वाले त्योहारों में भी हो। उन्होंने दीपावली व अन्य त्योहार पर सतर्कता बढ़ाने को कहा। वाराणसी में देव दीपावली औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.