देहरादून, फरवरी 28 -- त्यूणी। त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर काण्डा बैण्ड के पास बीती रात एक ट्रेकर्स वाहन गहरी खाई में गिरकर टौंस नदी किनारे जा पहुंचा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी त्यूणी भेज दिया। थाना अध्यक्ष अश्वनी बलूनी ने बताया कि त्यूणी की माटल बस्ती निवासी महेश थापा (50) पुत्र महेन्द्र थापा शुक्रवार रात किसी सवारी को छोड़ने चकराता रोड की ओर गए थे। देर रात वापस लौटते समय त्यूणी से करीब छह किलोमीटर दूर काण्डा बैण्ड के पास उनका ट्रेकर्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। रात में घटना की किसी को भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह सुखेड गांव के ग्रामीण घास काटने पहुंचे तो उन्हें नीचे खाई में गिरी गाड़ी दिखाई दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना टैक्सी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.