देहरादून, अप्रैल 25 -- विकासनगर। जनपद देहरादून के त्यूणी क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हटाल और फिडिज पुल के बीच एक आईसर वाहन लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि वाहन में केवल चालक सवार था और उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से सड़क तक पहुंचाया और पुलिस को सौंपा। मृतक की पहचान विपिन सिंह (30 वर्ष) पुत्र सोबेंद्र लाल, निवासी ग्राम भद्रासु, खरसाड़ी, मोरी (उत्तरकाशी) के रूप में हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...