विकासनगर, मार्च 22 -- तहसील का केंद्र बिंदु और मेन बाजार होने के बावजूद आज तक बाजार और इसके आसपास स्ट्रीट लाइटें नहीं लगाई गई। जबकि स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण कई बार ऊर्जा निगम से बाजार और आसपास स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग कर चुके हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीर रावत ने बताया कि बाजार ओर आसपास की बस्तियों में पर्याप्त स्ट्रीट लाइटें नहीं होने से ग्राहकों, और व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बाजार में स्ट्रीट लाइट के लिए ऊर्जा निगम से आग्रह कर स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रस्ताव दिया जाएगा। ऊर्जा निगम के एसडीओ अश्वनी कुमार ने बताया कि बाजार क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...