विकासनगर, नवम्बर 29 -- जौनसार बाबर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एआरटीओ अनिल नेगी ने क्षेत्र की लाइफ लाइन चकराता-त्यूणी और हरिपुर-मीनस सड़क का सुरक्षात्मक उपाय दृष्टि से निरीक्षण किया। जौनसार बाबर क्षेत्र की सबसे पुरानी महत्वपूर्ण चकराता-त्यूणी रोड पर 12 से से अधिक डेंजर प्वाइंट परिवहन विभाग ने चिह्नित किए हैं। धारनाधार से लोखंडी, कनासर, कोटी के बीच और त्यूना गांव से कचाणूधार, कईलोण खड्ड से दारागाड तक कई ऐसे डेंजर प्वाइंट हैं। जहां पूर्व में बड़ी बस दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कचाणू धार से लाल पुल तक सड़क की चौड़ाई साढ़े तीन मीटर है। सड़क इतनी संकरी है कि दो कार तक को साइड पास नहीं मिलती। इस जगह में क्रैश बैरियर भी नहीं लगाए गए हैं। एआरटीओ ने इन प्वाइंट को सबसे खतरनाक बताया। कहा कि रोड सेफ्टी के लिहाज से एनएच रोड पर क्रैश बेरियर होने ही चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.