विकासनगर, अप्रैल 22 -- त्यूणी तहसील क्षेत्र के कई दूरस्थ मजरे-खेड़ों में आज भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा नहीं पहुंच पाई है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत फनार और निमगा के अंतर्गत आने वाले देऊड़ छानी, खोडिया धार छानी, बिऊलोग छानी, कलाड़ी छानी, कोठिया छानी और पौरली छानी समेत आधा दर्जन बस्तियां अब भी अंधेरे में जीवन यापन कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...