विकासनगर, अप्रैल 13 -- विकासनगर व त्यूणी, संवाददाता। मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन तेज होता जा रहा है। अभी तक ब्लॉक मुख्यालय में धरना दे रहे कार्यकर्ताओं ने सोमवार को त्यूणी और विकासनगर में रैली निकालकर तहसील में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो आंदोलन को उग्र कर दिया जाएगा। विकासनगर में कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचार संगठन के बैनर तले और जिलाध्यक्ष पिंकी व ब्लॉक अध्यक्ष अंजुम गुप्ता के नेतृत्व में ब्लॉक से तहसील तक रैली निकाली। यह भी पढ़ें- गरुड़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल यह भी पढ़ें- विभिन्न मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में मानदेय के लिए सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ...