चम्पावत, मार्च 12 -- चम्पावत। कोयाटी के गल्लागांव स्थित प्राचीन त्यूंद्र बाबा मंदिर परिसर में भूस्खलन से दरार आ गई है। इससे मंदिर परिसर को खतरा पैदा हो गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर परिसर में शीघ्र ही 22 दिवसीय जागर होना है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में ग्रामीणों ने मंदिर के समीप हो रहे भूस्खलन को देखते हुए सुरक्षा दीवार निर्माण करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...