शामली, अप्रैल 8 -- कांधला। गांव भभीसा निवासी पीड़ित अशोक कुमार पुत्र सुखवीर ने एसपी शामली को दी लिखित शिकायत में बताया कि 14 जुलाई 2014 को उनके भाई पवन कुमार कर दी गई थी। मुख्य हत्यारोपी जमानत पर बाहर आया है। आरोप है कि वर्तमान में यह मुकदमा शामली की अदालत में विचाराधीन है। वह लगातार अदालत में पेश नहीं हो रहा है और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। आरोप है कि हत्यारोपी अब मुकदमे का खर्च उनसे मांग रहा है। खच न देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.