त्याड़ गधेरा उफान में आने से पेयजल पाइपलाइन बही
अल्मोड़ा, जून 24 -- चौखुटिया। क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश के कारण सोमवार को छाम-त्याड़ गधेरा अचानक उफान पर आ गया। गधेरे के तेज बहाव के चलते छाम-पटलगांव छब्बीसा पेयजल योजना की मुख्य सप्लाई पाइपलाइन बह गई। मुख्य लाइन टूटने से पानी वितरण टैंक तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस कारण क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों में मंगलवार सुबह से ही भारी पेयजल संकट पैदा हो गया है और ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। गधेरे में आई बाढ़ की सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह जल संस्थान के कर्मचारियों ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। कर्मचारियों के अनुसार गधेरे का जलस्तर बढ़ने से पाइपों को भारी नुकसान पहुंचा है। यह भी पढ़ें- त्याड़ गधेरा उफान में आने से पेयजल पाइपलाइन बही विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत के लिए जरूरी सामग्री हेड तक पहुंचा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.