त्याग व बलिदान का पैगाम देता है बकरीद का त्योहार
साहिबगंज, मई 27 -- साहिबगंज। बकरीद का त्योहार त्याग व बलिदान का पैगाम देता है । कुर्बानी का तीन दिवसीय त्योहार 28 से 30 मई तक मनाया जाएगा। कुर्बानी हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम व हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम की याद में मनाई जाती है। पेशइमाम के अनुसार हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम अपने एकलौते पुत्र को कुर्बान करने के लिए तैयार हो गए थे। तभी से कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ है। इधर, कुर्बानी को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आवश्यक तैयारी पूरी कर ली है। उधर, ईदगाह व मस्जिद कमेटी की ओर ईद उल अजहा (बकरीद) की विशेष नमाज को लेकर खास इंतजाम किया गया है। नमाज में शामिल होने वाले लोगों के लिए ईदगाह व मस्जिदों में तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। ईदगाह व कब्रिस्तान कमेटी के सचिव कज्जाफी बिन मुर्शाद ने बताया कि अगर बारिश होती है तो ईदगाह में नमाज अदा नहीं हो सकेगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.