बांदा, अप्रैल 19 -- बांदा। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव रविवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। ब्राह्मण समाज सहित कई संगठनों ने जयंती पर उन्हें याद किया और उन्हें त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति बताया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में ब्राह्मण समाज की ओर से आयोजित जन्मोत्सव में उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया। शहर के आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में रविवार को ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम जयंती पर भव्य कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर रामायण पाठ व भजन कीर्तन के कार्यक्रम हुए। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि भगवान परशुराम को लेकर कई प्रसंग सुनाए। यह भी पढ़ें- श्रद्धा, उल्लास व धार्मिक आस्था के साथ मनाई गई परशुराम जयंती उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए रास्ते पर चलना होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य मेजर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.