त्याग की शुरुआत सत्ता से हो, जनता से नहीं : सुनील
प्रयागराज, मई 12 -- प्रगतिशील समाज पार्टी की ओर से पीएम के पेट्रोल बचाओ अपील व बढ़ती महंगाई के विरोध में मंगलवार को सुभाष चौराहे पर पैदल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए मोटरसाइकिल को बिना स्टार्ट किए हाथ से घसीटी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजि. सुनील कुशवाहा ने कहा कि त्याग की शुरुआत सत्ता से हो, जनता से नहीं। जब चुनाव चल रहे थे तब सरकार को देश में किसी संकट की चिंता नहीं थी। चुनाव समाप्त होते ही जनता को पेट्रोल बचाने और त्याग करने का उपदेश दिया जाने लगा। वहीं पार्टी के महिला मोर्चा की संयोजक मनीषा ने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर महिलाओं पर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बाइक घसीट कर जताया विरोध इस दौरान अजीत पटेल, समर बहादुर शर्मा, निष्ठा देव, योगेश कुशवाहा, नवीन विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मोदी की अपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.