आजमगढ़, नवम्बर 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। रैदोपुर मोहल्ला स्थित राहुल चिल्ड्रेन एकेडमी में शुक्रवार को शिक्षक नेता स्व. पंचानन राय की 83 वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष बृजेश राय ने कहा कि स्व. पंचानन राय त्याग और संघर्ष की मिसाल थे। जब प्रबंधकों द्वारा शिक्षकों का खुलेआम शोषण किया जा रहा था, तब उन्होंने संगठन का नेतृत्व करते हुए शिक्षकों को वे सभी अधिकार दिलाए, जिसकी वे सिर्फ कल्पना कर सकते थे। उनके संघर्षों की बदौलत ही आज शिक्षक समाज सम्मानजनक की स्थिति में है। पूर्व महामंत्री इंद्रासन सिंह ने कहा कि शिक्षक हित में आजीवन संघर्ष करने वाले स्व. पंचानन राय का शिक्षक समाज सदैव ऋणी रहेगा। उनकी स्मृतियां और संघर्ष शिक्षकों को प्रेरित करते रहेंगे। वरिष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.