मऊ, जनवरी 25 -- सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत कोरौली स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश उपाध्याय ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आज़ाद हिंद फौज का गठन कर अंग्रेजी हुकूमत को चुनौती दी थी। उनका जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। स्वयंसेवक प्रमोद ने नेताजी का त्याग और संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है। कार्यक्रम में रामासंगत, सकलदेव, वेद, रामसिंगार, सकलदेव सहित क्षेत्र के अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.