सिमडेगा, फरवरी 18 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। ख्रीस्तीय विश्वासियों का राखबुध के साथ ही चालीसा काल बुधवार से आरंभ हो गया। राखबुध के अवसर पर धर्मप्रांत के सभी गिरजाघरों में विशेष धर्मविधि समारोह संपन्न की गई। सामटोली के संत अन्ना महागिरजाघर परिसर में राखबुध के मौके पर तीन मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया। पहली मिस्सा बिशप बिंसेंट बरवा की अगुवाई में संपन्न हुआ। जबकि दूसरा मिस्सा विजी फा इग्नासियुस टेटे की अगुवाई में एवं तीसरा मिस्सा फा प्रदीप केरकेट्टा, फा नीलम राकेश मिंज आदि पुरोहितों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। मौके पर बिशप बिंसेंट बरवा ने कहा कि चालीसा काल त्याग-तपस्या और कृपा का उपयुक्त समय है। चालीसा काल में अपने जीवन में व्याप्त सभी बुराईयों और कमजोरियों को त्याग कर ईश्वर के पास लौट आने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि हम सेवाकार्य कर और प्रार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.