सहारनपुर, सितम्बर 2 -- देवबंद। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासभा ने समाज के युवाओं की हत्या और कथित उपेक्षा के मुद्दे पर देवबंद में महापंचायत करने का ऐलान किया है। महासभा अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि हापुड़ के गौरव, गाजियाबाद के चिराग, मेरठ के दीपक त्यागी और अरविंद पांडे हत्याकांड को लेकर समाज में पीड़ा बढ़ रही है। महासभा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता में मांगेराम त्यागी ने कहा कि इन मामलों में भाजपा के मंत्री, विधायक और बड़े नेताओं की चुप्पी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से भी अब तक सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। महासभा जल्द सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख लोगों की बैठक बुलाकर महापंचायत की रूपरेखा तय करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील त्यागी, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष विदित त्यागी, अनिल त्याग...