चंदौली, जून 1 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू नगर चकिया तिमुहानी पर सोमवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्व. गंजी प्रसाद की 29वीं पुण्यतिथि मनाई गई। शुभारंभ हवन-पूजन एवं उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने स्व. गंजी प्रसाद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह भी पढ़ें- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी गंजी प्रसाद की आज पुण्यतिथिकार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि स्व. गंजी प्रसाद ने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने के साथ ही समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष किया। उनका जीवन त्याग, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है, इससे नई पी...