मथुरा, अप्रैल 26 -- अखिल भारतीय मैथिल ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शनिवार को कृष्णा धाम कॉलोनी स्थित भारद्वाज सभागार में माता जानकी का प्राकट्य दिवस श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूजन, भजन-कीर्तन, आरती तथा मैथिल ब्राह्मण समाज की परंपराओं, वैदिक संस्कारों और मिथिला संस्कृति के संरक्षण पर विशेष चर्चा की गई। महासभा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. रामदेव भारद्वाज ने कहा कि माता जानकी त्याग, मर्यादा, धैर्य और शौर्य की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने नई पीढ़ी से माता जानकी और राजा जनक के आदर्शों को आत्मसात कर सनातन संस्कृति व मैथिल ब्राह्मण समाज की गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री ने जानकी नवमी की बधाई दी भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी पं. भारत शर्मा ने कहा कि माता सीता नारी शक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.