त्याग, न्याय और मानवता के मूल्यों की याद दिलाने वाला पर्व है मुहर्रम: विधायक
सिमडेगा, जून 27 -- कोलेबिरा/बानो, प्रतिनिधि। मुहर्रम के अवसर पर कोलेबिरा के बोम्बोटोली तथा बानो प्रखंड मुख्यालय में मुहर्रम शोभायात्रा सह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी शामिल हुए। उनके साथ विधायक प्रतिनिधि मो समी आलम एवं रावेल लकड़ा भी मौजूद थे। कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मुहर्रम कमेटी के सदस्यों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान युवाओं ने अनुशासित ढंग से पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र संचालन एवं विभिन्न करतबों का प्रदर्शन किया। वहीं काफी संख्या में लोगों ने शोभायात्रा में भाग लेकर आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का परिचय दिया। सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मुहर्रम त्याग, सत्य, न्याय और मानवता के मूल्यों की याद दिलाने वाला पर्व है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.