तौसीफ को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च
किशनगंज, मई 8 -- दिघलबैंक, निज संवाददाता। ठाकुरगंज के मौलाना तौसीफ रजा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर बुधवार की शाम दिघलबैंक के ब्लॉक चौक से टप्पू बाजार तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में इलाके के दर्जनों सोशल एक्टिविस्ट, स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम लोग शामिल हुए। कैंडल मार्च में शामिल लोगों के हाथों में कैंडल के साथ 'मौलाना तौसीफ रजा को इंसाफ दो', 'निष्पक्ष जांच हो' लिखी तख्तियां थीं। लोगों ने पूरे रास्ते शांति बनाए रखी और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। सभी ने एक स्वर में कहा कि किसी भी निर्दोष के साथ नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- अब पीडीएस दुकानों पर हर माह एक क्विंटल कोयला मिलेगा मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए। हमारी सिर्फ इतनी मांग है कि मौलाना तौसीफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.