तौलिया बेचने के लिए 16 साल के लड़के ने छोड़ा कॉलेज, अब कमा रहा है सालाना 8 करोड़ रुपये
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- अक्सर यह माना जाता है कि बड़ी सफलता हासिल करने के लिए बड़ी उम्र और बड़ी डिग्रियों की जरूरत होती है, लेकिन ब्रिटेन के रहने वाले 16 साल के हैरिसन नॉट ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है। हैरिसन ने कॉलेज न जाकर अपने बिजनेस को पूरा समय देने का फैसला किया। आज उनका बेडरूम से शुरू हुआ 'CoolTowel' बिजनेस सालाना £750,000 (लगभग 8 करोड़ रुपये) का टर्नओवर कर रहा है।कैसे आया आइडिया और क्या है 'CoolTowel'? हैरिसन ने महज 13-14 साल की उम्र में 2023 के दौरान अपने बेडरूम से इस बिजनेस की शुरुआत की थी। उन्होंने महसूस किया कि भीषण गर्मी के दौरान एथलीटों और आम लोगों को शरीर का तापमान तुरंत कम करने के लिए एक आसान समाधान की जरूरत है।इसी सोच के साथ उन्होंने 'CoolTowel' नाम से एक खास कूलिंग टॉवल ठंडा रहने वाला तौलिया तैयार किया। काम करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.