तौफिर संपर्क पथ बदहाल, जगह-जगह गड्ढों से आवागमन में आ रही परेशानी
मुंगेर, मई 30 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मुंगेर सदर प्रखंड से तौफिर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। करीब दो किलोमीटर लंबी यह सड़क जगह-जगह बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि, लगभग आठ वर्ष पूर्व सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन इसके बाद मरम्मत नहीं होने से इसकी स्थिति लगातार खराब होती चली गई। सड़क की जर्जर हालत के कारण लोगों को रोजाना जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि, मानसून सिर पर है। सड़क की ऐसी ही स्थिति ऐसी ही रही तो आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मानसून शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है。 यह भी पढ़ें- अकौना गांव में सड़क पर बह रहा नाली का पानी, परेशानीगड्ढे में जलजमाव से परेशानी: स्थानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.