मुंगेर, मई 8 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत तौफिर पंचायत में चल रहे 9 दिवसीय श्री श्री 108 विशाल महा विष्णु यज्ञ के तीसरे दिन शुक्रवार को कथा पंडाल में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। मथुरा से आईं कथावाचिका साध्वी विजया लक्ष्मी शास्त्री ने राम कथा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। साध्वी विजया लक्ष्मी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन त्याग, सत्य व कर्तव्य का आदर्श है। पिता के वचन के लिए राजपाट छोड़ना, भरत का भातृ-प्रेम, शबरी के झूठे बेर और हनुमान की निस्वार्थ भक्ति, ये प्रसंग कलियुग में मानव मूल्यों की राह दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि राम नाम का जाप ही भव बाधा हरता है। कथा के बीच-बीच में "जय सियाराम" के जयकारे गूंजते रहे।आयोजन की व्यवस्था आयोजन में त्यागी बाबा, फलाहारी बाबा के अलावा अनिल यादव, प्रकाश याद...