सुल्तानपुर, जून 24 -- हलियापुर, संवाददाता । हलियापुर क्षेत्र के तौधिकपुर ग्रामसभा में उस्कामऊ होते हुए पूरे दत्ता पांडेय का पुरवा संपर्क मार्ग की हालत बहुत ही खराब हो चुकी है, जिसपर बाइक सवार एवं पैदल आवागमन करने वाले राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। पूरी सड़क की लंबाई लगभग -700-800 मीटर है। यह सड़क तौधिकपुर ग्रामसभा एवं उस्कामऊ ग्रामसभा के बार्डर की दूरी को तय करती है। इस सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर लगभग वर्ष 2012-15 के बीच किया गया था। तबसे अब तक न इस तरफ किसी जनप्रतिनिधि का ध्यान गया न ही संबंधित विभाग के किसी अधिकारियों का।

समस्या का समाधान आवाज लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र के युवा समाजसेवी राहुल मिश्रा द्वारा उठाई गयी। यहां तक दो बार क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख शिवकुमार सिंह से मिलकर क्षेत्र के नागरिकों व...