तौकीर समेत 50 उपद्रवियों की जमानत पर आज को निर्णय
बरेली, अगस्त 5 -- बवाल को लेकर जेल में बंद मौलाना तौकीर रजा समेत करीब 50 उपद्रवियों की जमानत पर बुधवार को कोर्ट अपना निर्णय देगा। इनकी जमानत अर्जी पर कोर्ट में बहस पूरी हो चुकी है। अब सिर्फ निर्णय आना बाकी है। बता दें कि 26 सितंबर 2025 को कानपुर प्रकरण को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने जुमा की नमाज के बाद इस्लामिया ग्राउंड में भीड़ जुटाने का आह्वान किया था। बिना अनुमति हो रहे इस प्रदर्शन को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उग्र भीड़ ने बवाल कर दिया और जगह-जगह पुलिस पर हमला किया। इसको लेकर पुलिस की ओर से पांच मुकदमे कोतवाली, दो बारादरी और एक-एक कैंट, प्रेमनगर व किला में दर्ज कराया गया। इन मुकदमों में सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस से मारपीट, असलहे लूटने, एसिड व पेट्रोल बम से जानलेवा हमला, गालीगलौज, पथराव, षडयंत्र रचने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.