तौकीर रजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जेल से बाहर जाने को विशेष पिटीशन खारिज
मुख्य संवाददाता, जुलाई 15 -- बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लगा है। हाईकोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के विरुद्ध उसने सुप्रीम कोर्ट ने एसएलपी (स्पेशल लीव पिटीशन) लगाई थी। मंगलवार को संजय कुमार और संजीव सचदेवा की पीठ ने सुनवाई के बाद एसएलपी को खारिज कर दिया। कानपुर प्रकरण को लेकर 26 सितंबर 2025 को बवाल हुआ था, जिसको लेकर पांच थानों में दस मुकदमे दर्ज कराए गए थे। तीन अन्य मुकदमे भी दर्ज हुए और इन सभी में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को आरोपी बनाया गया है। तौकीर रजा इन दिनों फतेहगढ़ जेल में बंद है। जून माह में उसने हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके विरुद्ध उसने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी लगाई थी। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजय कुमार और संजीव सचदेवा की पीठ के समक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.