शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- बरेली बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के पुत्र फरमान रजा के मामले में विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट आ गई है। फरमान की कार से बरामद सफेद क्रिस्टलनुमा पदार्थ की जांच में हेरोइन की पुष्टि हुई है। पुलिस अब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि बीते छह जनवरी की शाम कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के सामने फरमान ने सीतापुर डिपो की बस में पीछे से टक्कर मार दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस को वह नशे की हालत में प्रतीत हुआ। तलाशी के दौरान उसकी गाड़ी से एक ट्रॉली बैग में कागज में लिपटा सफेद क्रिस्टल जैसा पदार्थ और सिरिंज बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर नमूना जांच के लिए बरेली एफएसएल भेजा था। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जांच रिपोर्ट में बरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.