तो VFX नहीं थे कमल हासन के ये सीन? जानिए 1989 में कैसे हुई फिल्म 'अप्पू राजा' की शूटिंग
नई दिल्ली, जून 20 -- साल 1989 में आई फिल्म 'अप्पू राजा' असल में तमिल फिल्म 'अपूर्व सागोधरर्गल' का हिंदी डब वर्जन था। कहानी राजा और अप्पू नाम के दो जुड़वा भाईयों की है। इनमें से एक की हाइट अच्छी है और दूसरा बौना है। बचपन में ही दोनों भाई बिछड़ जाते हैं। कहानी अप्पू के अपने पिता की हत्या करने वाले क्रिमिनल से बदला लेने के बारे में भी है। तो इस तरह यह फिल्म तमिल-तेलुगू ही नहीं, बल्कि हिंदी वर्जन से भी अच्छी कमाई करने में कामयाब रही। लेकिन सवाल यह उठता है कि उस वक्त जब VFX नहीं था, तब कैसे मेकर्स ने फिल्म के लीड एक्टर कमल हासन को बौना दिखाया?बिना VFX कैसे बनाया गया 4 फीट का अप्पू? यह फिल्म इस बात का अच्छा उदाहरण है कि कैसे उस दौरान के फिल्ममेकर्स काफी क्रिएटिव थे। वो हर सीन को परफेक्शन के साथ करने के लिए काफी ज्यादा तरकीबें और मेहनत लगाते थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.