नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- कॉर्पोरेट जॉब की भागम-भाग में वर्क फ्रॉम होम की सुविधा किसी वरदान से कम नहीं। ऐसे में नौकरी ढूंढते समय लोग नई कंपनी से यह जरूर पूछ लेते हैं कि क्या उनके यहां यह सुविधा मिल सकती है। हालांकि हाल ही में एक महिला ने इंटरनेट पर अपना एक वीडियो शेयर कर बताया है कि किस तरह यह सवाल पूछते ही HR भड़क गई। इतना ही नहीं, सवाल सुनते ही HR ने कहा कंपनी को CEO लेवल के एटिट्यूड वाले लोग चाहिए और फोन काट दिया। वीडियो वायरल हो गई है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। उदिता नाम की इस यूजर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने वीडियो में बताया, "अभी हाल ही में मेरे पास एक HR का कॉल आया था। सब सही चल रहा था। मैने HR से पूछा कि आपके यहां कितने वर्किंग डेज होते हैं। उसने कहा कि हफ्ते में 6 दिन। मैंने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.